Home / PA-अभिनव पुलिस / अभिनव राजस्थान में रिश्वतखोरी सहित अन्य भ्रष्टाचार पर कैसे काबू पाया जाएगा ?

अभिनव राजस्थान में रिश्वतखोरी सहित अन्य भ्रष्टाचार पर कैसे काबू पाया जाएगा ?

‘अभिनव सन्देश’
अभिनव राजस्थान में रिश्वतखोरी सहित अन्य भ्रष्टाचार पर कैसे काबू पाया जाएगा ?
बहुत ही सार्थक और व्यवहारिक तरीके से.

This commitment will help ensure Ativan Online that patients receive the support they need to navigate their complex health issues, ultimately leading to better outcomes in Amoxicillin Cheap the long run. A thorough understanding of the individual patient’s condition is essential; factors such as age, severity of asthma, and presence of comorbidities can influence both the need for and effectiveness of oxygen therapy. Excess body weight Ambien Without A Prescription places additional Ambien No Rx stress on joints and muscles, which may accelerate the development of conditions like osteoarthritis, particularly in weight-bearing joints such as the knees and hips. People who are navigating difficult situations, such as a divorce or the loss Klonopin Without Prescription of Purchase Xanax Online a job, may find themselves tossing and turning at night, unable to unwind and relax. These medications work by depressing the central nervous system, which Valium Legally can lead to relaxation and drowsiness. Additionally, mind-body techniques such as yoga, meditation, and mindfulness have gained traction as complementary therapies for managing pain and anxiety. These adjustments can Trusted site to Buy Ultram significantly impact patients, their families, and overall quality of life, especially concerning sleep. Many individuals may initially be hesitant Xanax Cheap to discuss their worries, viewing them as a personal burden. In Lorazepam No Rx a society that often rewards constant productivity, this cycle can create significant challenges for individuals Best place to Buy Valium Online trying to maintain a balanced and healthy lifestyle.

1. पहले छः महीने के लिए amnesty होगी. सभी कर्मचारियों को एक स्पष्ट सन्देश होगा कि इस काल में वे अपने तन, मन और धन को आपस में व्यवस्थित कर लें. तन की, परिवार की आवश्यकताओं को उपलब्ध धन (वेतन) में कैसे चलाना है, इसकी practice कर लें. हमारे हिसाब से कोई भी व्यक्ति मां के पेट से खराब पैदा नहीं होता है. परिस्थितियां और व्यवस्थाएं खराब बना देती हैं. समाज में पैसे का अधिक मूल्य बेईमान बना देता है. समाज कहता है- कुछ भी कर, पैसा बना और पैसा दिखा, इज्जत बढ़ेगी ! इसीलिए आज हमारे समाज के सबसे अधिक प्रतिभाशाली ‘विवेकानंद’ भी डगर चूक गए हैं, समाज में पैसे और खर्चे की अधिक प्रतिष्ठा के कारण. उनका दोष कम है, समाज का अधिक.

इसलिए हम अचानक से छापा-वापा या हल्ला-गुल्ला नहीं करेंगे. एक विनम्र अपील होगी. क्योंकि हम समूचे राजस्थान को एक परिवार मानकर चलेंगे. परिवार में कोई खराब निकलता है तो उसे सुधरने का मौका दिया जाता है न ? लेकिन छः महीने के बाद कुछ भी सहन नहीं होगा. तब स्पेशल टीमें काम पर लग जाएँगी. जिनको नई व्यवस्था में अपना परिवार वेतन से पलता नजर नहीं आयेगा, वे छोड़ देंगे और
कोई धंधा कर लेंगे. अच्छा होगा कि नए लोगों को रोजगार मिलेगा.

2. अभिनव शासन की जिम्मेदारी सँभालने वाले सभी लोकनेता स्पष्ट घोषणा करेंगे कि वे रिश्वत नहीं लेंगे. अभी की तरह नहीं कि पटवारी-JEn को तो पकड़ो और साहब बहादुर जो करोड़ों डकारते हैं, वे खुलेआम भाषण देते फिरें. उनको पुलिस salute करे और जय हिन्द सर बोले. यह दोगलापन बहुत गंदा लगता है. गंगा की सफाई तो ऊपर से होनी होगी.

3. अभिनव शासन के हर कार्य को पारदर्शी बना दिया जायेगा. शासन के हर जिम्मेदार व्यक्ति का कार्य नागरिकों को अपने मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा और ऐसा ही शासन के द्वारा खर्च किये गए रूपयों के बारे में होगा. जब पैसा जनता का है तो उसे हिसाब पता होना ही चाहिए. इसमें अब सूचना के अधिकार से आवेदन करने की जहमत उसे क्यों करनी पड़े ? साथ ही जनता वेतन देती है तो उसे हक़ है यह जानने का कि काम पूरी क्षमता से हो रहा है या नहीं.

4. इसके साथ ही पहले छः महीने में राजस्थान में एक अभियान गाँव गाँव चलेगा कि सभी परिवार अपने सामाजिक समारोहों को सादा करें और फिजूल खर्ची को रोकें. विवाह समारोह हों या म्रत्यु या किसी अन्य अवसर पर, समारोहों को दिखावे और फिजूलखर्ची से दूर रखने का आव्हान किया जायेगा. सभी जातीय समाजों और शिक्षण संस्थाओं से मदद लेकर यह अभियान चलेगा. जो भी लोग सफल कदम उठाएंगे, उनकी जबर्दस्त मार्केटिंग की जाएगी. सादगी को फेशन बना देंगे.

बहुत से कर्मचारी तो इन फिजूल के खर्चों और दिखावों के मारे ही रिश्वत के चक्कर में पड़ते हैं. वर्ना परिवार पालने के लिए वेतन पर्याप्त होता है.

5. और अंत में हम समाज में मूल्यों का परिवर्तन भी करेंगे. सादगी, कला, ज्ञान और बचत के मूल्य फिर से स्थापित करेंगे. पद और पैसा अपनी जगह ठीक है पर उनका मूल्य कम होगा. तभी पैसे का आकर्षण कम होगा और समाज की सुन्दरता बढ़ेगी. पैसे वाले होंगे भी, पैसा बुरा नहीं है, पर उसका मूल्य कला और ज्ञान से अधिक करने से गड़बड़ हो जाती है.

हमारे अभिनव राजस्थान के किसी मोहल्ले में रहने वाले चित्रकार या प्रोफ़ेसर का सम्मान अधिक होगा, बजाय किसी धनी या पद प्राप्त व्यक्ति के. जब समारोहों के मुख्य अतिथि कोई संगीतकार होंगे तो प्रतिभाएं संगीत को अपना लेंगी. तब कोई शिक्षक का कार्य छोड़कर थानेदार नहीं बनेगा और न कोई इंजिनियर या डॉक्टर आई.ए.एस. बनने का निर्णय करेगा.
कुछ लोग नैतिक शिक्षा को इसका समाधान बताकर मार्ग को लम्बा कर देते हैं. वह शिक्षा तो दी ही जा रही है पर उसका असर तक तक नहीं है, जब तक समाज पैसे का गुणगान कर रहा हैं !

मित्रों, भ्रष्टाचार के कई रूप हैं, कई कारण हैं. रिश्वतखोरी ही भ्रष्ट आचरण नहीं हैं, टेक्स की चोरी या अधिक वेतन में कम काम करना भी भ्रष्ट आचरण है. इसलिए इसका समाधान, इसका ईलाज भी कई तरीकों को एक साथ आजमाने से होगा. कई दवाईयां एक साथ देनी होंगी- खासकर ऊपर लिखी पांच दवाईयां साथ साथ चलेंगी, तभी यह बीमारी हमारे समाज और देश को छोड़ेगी. टुकड़े टुकड़े उपाय या उपाय में दोगलापन, भेदभाव का कोई अर्थ नहीं है. तभी तो हर चुनाव में हर पार्टी कहती हैं, हम भ्रष्टाचार कम करेंगे, बेशर्मी से, बेईमानों के पैसे से चुनाव लड़कर. उनको पता है कि चुने हुए राजा को कोई सवाल नहीं करेगा, कर्मचारी का कान मरोड़कर बेवकूफ बनाते रहो.

इच्छाशक्ति चाहिए, इसके लिए और नीयत साफ़ चाहिए.
और वह अभिनव राजस्थान के साथियों में है.
हमारी योजना सॉलिड है, जुमलेबाजी या अरोपबाजी नहीं है.

भगत सिंह का ‘इन्कलाब जिंदाबाद’ या सुभाष चन्द्र बोस का ‘जय हिन्द’ बोल दो यारों !

About Dr.Ashok Choudhary

नाम : डॉ. अशोक चौधरी पता : सी-14, गाँधी नगर, मेडता सिटी , जिला – नागौर (राजस्थान) फोन नम्बर : +91-94141-18995 ईमेल : ashokakeli@gmail.com

यह भी जांचें

आज से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं राहत महसूस कर रही होंगी

आज से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं राहत महसूस कर रही होंगी ! ‘भीड़’ जुटाने के …

2 comments

  1. शेखर बिश्नोई

    Wwshekhqr@gmail.com
    फलोदी जोधपुर

  2. Mike ticket chahiye Bhinmal se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *